ISSN: 2319-8095Track ManuscriptPay OnlineSign in
Updates

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या का भौगोलिक अध्ययन

डॉ. शिष्टपाल सिंह

Abstract

प्रस्तुत शोधपत्र में सिद्धार्थनगर जनपद की ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या का भौगोलिक अध्ययन किया गया है। अध्ययन में जनपद की भौगोलिक स्थिति, ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या के वितरण तथा विभिन्न विकासखण्डों में ग्रामीण-नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत का विश्लेषण किया गया है। उपलब्ध जनगणना आँकड़ों के आधार पर जनसंख्या के ग्रामीण एवं नगरीय स्वरूप में पाए जाने वाले क्षेत्रीय अंतर को स्पष्ट किया गया है। अध्ययन से ज्ञात होता है कि सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रामीण जनसंख्या का प्रभुत्व है, जबकि कुछ विकासखण्डों एवं नगरों में नगरीकरण की प्रवृत्ति अपेक्षाकृत अधिक दिखाई देती है। जनपद में नगरीकरण की गति विभिन्न क्षेत्रों में समान नहीं है तथा आर्थिक एवं सामाजिक सुविधाओं के विकास के साथ नगरीकरण की प्रवृत्ति बढ़ती हुई दिखाई देती है। अध्ययन का उद्देश्य जनसंख्या के ग्रामीण-नगरीय वितरण तथा उसके भौगोलिक स्वरूप को समझना है।

Keywords

सिद्धार्थनगर, ग्रामीण जनसंख्या, नगरीय जनसंख्या, जनसंख्या वितरण, नगरीकरण, भौगोलिक अध्ययन, विकासखण्ड, जनगणना

Author affiliations

असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर

Download Full Paper PDFBack to Issue