✉ progressiveresearchjournal@gmail.com, Website- Https://prjournal.in☎ +91 9450516581, 9455466863ISSN: 2319-8095
Announcement
Education

अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के सामाजिक-आर्थिक स्तर का तुलनात्मक अध्ययन: जनपद सारण, बिहार के संदर्भ में

सत्येन्द्र कुमार राम

Abstract

भारत में सामाजिक-आर्थिक विषमता शिक्षा व्यवस्था को गहराई से प्रभावित करती है, विशेषकर अनुसूचित जाति (ैब्) और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के बीच। प्रस्तुत अध्ययन, जो बिहार के सारण जिले के संदर्भ में किया गया है, यह दर्शाता है कि सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में विद्यमान असमानताएँ विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती हैं। अध्ययन द्वितीयक आँकड़ों, विशेषकर बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, पर आधारित है, जो इस विषय को विश्वसनीयता प्रदान करता है।
इस अध्ययन में आवासीय सुविधाओं एवं डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता में भी स्पष्ट अंतर पाया गया है। अनुसूचित जाति के अनेक विद्यार्थी ऐसे परिवेश में रहते हैं जहाँ अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थान, पुस्तकें, इंटरनेट एवं डिजिटल उपकरणों का अभाव होता है। आज के डिजिटल युग में यह कमी उनकी शिक्षा को और अधिक प्रभावित करती है, विशेषकर ऑनलाइन शिक्षा के संदर्भ में। वहीं, सामान्य वर्ग के विद्यार्थी इन सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी शैक्षिक उपलब्धियों को सुदृढ़ करते हैं। इन सभी कारकों का समग्र प्रभाव विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, उपस्थिति, आत्मविश्वास तथा उच्च शिक्षा में प्रवेश पर पड़ता है। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ अपेक्षाकृत कम पाई जाती हैं, जबकि सामान्य वर्ग के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
अंततः, यह अध्ययन इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि सामाजिक-आर्थिक विषमता को कम किए बिना शिक्षा में समानता एवं समावेशन का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। अतः आवश्यक है कि सरकार एवं समाज मिलकर आर्थिक सहायता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल पहुँच एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से इन असमानताओं को दूर करने का प्रयास करें, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर प्राप्त हो सके।

Keywords

अनुसूचित जाति के विद्यार्थी, सामान्य वर्ग के विद्यार्थी, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, शैक्षिक असमानता, डिजिटल विभाजन, सारण जिला (बिहार)।

Author Affiliations

शोध-छात्र, ओरियण्टल विश्वविद्यालय, इन्दौर(म0प्र0)