✉ progressiveresearchjournal@gmail.com, Website- Https://prjournal.in☎ +91 9450516581, 9455466863ISSN: 2319-8095
Announcement
Education

ग्रामीण समुदाय एवं स्वास्थ्य सेवाएँ: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (जनपद गोंडा के विकासखण्ड रूपईडीह, उत्तर प्रदेश के संदर्भ में)

सोनी मिश्रा

Abstract

स्वास्थ्य किसी भी समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधारभूत तत्व है। ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, पहुँच एवं उपयोगिता सामाजिक संरचना, आर्थिक स्थिति, शैक्षिक स्तर तथा सांस्कृतिक मान्यताओं से प्रभावित होती है। प्रस्तुत शोध पत्र उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के विकासखण्ड रूपईडीह के ग्रामीण समुदाय एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का समाजशास्त्रीय अध्ययन प्रस्तुत करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, स्वास्थ्य व्यवहार तथा स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग को प्रभावित करने वाले सामाजिक कारकों का विश्लेषण करना है।
अध्ययन के लिए प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आँकड़ों का उपयोग किया गया। प्राथमिक आँकड़ों का संकलन साक्षात्कार, अनुसूची एवं अवलोकन विधियों के माध्यम से किया गया, जबकि द्वितीयक आँकड़े विभिन्न पुस्तकों, शोध पत्रों, सरकारी रिपोर्टों एवं स्वास्थ्य विभाग के अभिलेखों से प्राप्त किए गए। अध्ययन में पाया गया कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता में सुधार हुआ है। इसके बावजूद आर्थिक विषमता, अशिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी अंधविश्वास, चिकित्सकीय संसाधनों की कमी तथा जागरूकता के निम्न स्तर के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ सभी वर्गों तक नहीं पहुँच पा रहा है।
अध्ययन से यह भी स्पष्ट हुआ कि शिक्षा एवं जागरूकता का स्तर बढ़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार में सुधार आता है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य शिक्षा के प्रसार तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। यह अध्ययन ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति को समझने तथा स्वास्थ्य नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उपयोगी सुझाव प्रदान करता है।

Keywords

ग्रामीण समुदाय, स्वास्थ्य सेवाएँ, समाजशास्त्र, स्वास्थ्य जागरूकता, रूपईडीह, गोंडा।

Author Affiliations

शोधार्थी, सनराइज विश्वविद्यालय, अलवर, राजस्थान