Abstract
महिला सशक्तिकरण किसी भी राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। महिलाओं को समान अधिकार, स्वतंत्रता, शिक्षा, रोजगार तथा निर्णय लेने के अवसर प्रदान किए बिना समावेशी विकास की कल्पना संभव नहीं है। भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, फिर भी ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में अशिक्षा, आर्थिक निर्भरता, लैंगिक भेदभाव, सामाजिक रूढ़िवादिता तथा सूचना के अभाव जैसी समस्याएँ विद्यमान हैं। इन चुनौतियों के समाधान में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामुदायिक रेडियो इस दिशा में एक प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित संचार माध्यम के रूप में उभरा है।
सामुदायिक रेडियो ग्रामीण एवं वंचित समुदायों की महिलाओं को अपनी बात रखने, सामाजिक समस्याओं को अभिव्यक्त करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, आर्थिक स्वावलंबन एवं कौशल विकास जैसे विषयों पर स्थानीय भाषा में जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। महिलाओं की कार्यक्रम निर्माण, प्रसारण एवं स्टेशन प्रबंधन में भागीदारी उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करने में भी सहायक होती है।
प्रस्तुत शोध-पत्र में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में सामुदायिक रेडियो की बहुआयामी भूमिका, इसकी संभावनाओं, चुनौतियों एवं प्रभावशीलता का गुणात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन का उद्देश्य सामुदायिक रेडियो को ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में समझना तथा इसके विस्तार के लिए सुझाव प्रस्तुत करना है।
Keywords
महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक रेडियो, ग्रामीण महिला, सामाजिक जागरूकता, महिला अधिकार, आर्थिक स्वावलंबन, जनसंचार एवं नेतृत्व विकास।
Author Affiliations
शोधार्थी
पत्रकारिता एव जनसंचार विभाग, मंगलायतन विश्वविद्यालय बेसवा अलीगढ़ ।
